रांची में छात्रों के आंदोलन को मिला संत समाज का समर्थन, स्वामी दिव्यानंद देंगे धरना!

रांची : अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश संरक्षक स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 11 दिनों से जारी छात्रों के आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि छात्र पूरे अनुशासन, मर्यादा और

स्वामी दिव्यानंद

रांची : अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश संरक्षक स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 11 दिनों से जारी छात्रों के आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि छात्र पूरे अनुशासन, मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। स्वामी दिव्यानंद ने कहा कि बारिश, भोजन और सोने की सुविधाओं के अभाव जैसी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद राज्य का भविष्य कहे जाने वाले युवा अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने झारखंड सरकार के उदासीन और असंवेदनशील रवैये पर गहरी चिंता जताते हुए इसे राज्य और युवाओं के भविष्य के लिए दुखद बताया।

Read More : JPSC-JSSC विवाद पर सीएम हेमंत सोरेन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- समय आने पर दिखेगा फैसला

छात्रों के साथ धरने पर बैठने का लिया निर्णय

अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश संरक्षक ने कहा कि वे मानसिक और नैतिक रूप से पूरी तरह से आंदोलनकारी छात्रों के साथ हैं। उन्होंने घोषणा की कि वे कल यानी बुधवार को दोपहर 12:00 बजे खुद धरना स्थल पर पहुंचकर छात्रों से वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी या छात्रों की इच्छा हुई तो वे भी बच्चों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। स्वामी दिव्यानंद ने स्पष्ट किया कि वे सरकार को छात्रों की न्यायसंगत मांगें मानने के लिए विवश करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.