रांची : झारखंड ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नारायण ओझा और लोकल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के संरक्षक बिंदुल वर्मा ने रांची नगर निगम के नगर आयुक्त तथा उप मेयर नीरज कुमार से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अपर बाजार की वर्तमान स्थिति, स्थानीय व्यापारियों और परिवहन व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान अपर बाजार में नगर निगम द्वारा की जा रही कार्रवाई, माल की आवाजाही में आ रही बाधाओं, व्यापारियों की कठिनाइयों और परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने जैसे गंभीर विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
Read More : DAV गांधीनगर के खिलाड़ियों ने CBSE क्लस्टर स्पर्धा में लहराया परचम
प्रशासनिक कार्रवाई में व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों के हितों का रखा जाए ध्यान
झारखंड ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित ओझा और बिंदुल वर्मा ने नगर निगम प्रशासन से आग्रह किया कि किसी भी प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान व्यापारियों, स्थानीय परिवहन संचालकों और आम नागरिकों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने मांग की कि ऐसा व्यावहारिक समाधान निकाला जाए जिससे विकास कार्य भी प्रभावित न हों और व्यापार के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था भी सुचारु रूप से चलती रहे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नगर निगम प्रशासन सभी संबंधित पक्षों से निरंतर संवाद स्थापित कर संतुलित और जनहितकारी निर्णय लेगा।
बैठक में प्रमुख ट्रांसपोर्टर रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण बैठक में रांची लोकल ट्रांसपोर्ट के सचिव दिनेश चौबे, दीपक सिंह, जीतेन्दर सिंह, इंद्रेश जी, टिंकू जी, प्रेम सिंह, विजय बहादुर सिंह, राजमनी सिंह, सतीश कुमार, ललन चौधरी, पियूष सिंह, मंटू कुमार, पिंटू अग्रवाल, अन्नू कुमार, निरंजन कुमार और दीपक जयसवाल सहित कई अन्य ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।


