JPSC-JSSC विवाद पर सीएम हेमंत सोरेन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- समय आने पर दिखेगा फैसला

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को लेकर छात्रों का आंदोलन 12वें दिन भी जारी रहा। इस बीच सीएम हेमंत सोरेन ने पहली बार इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि जेपीएससी मामले पर सरकार की

सीएम हेमंत सोरेन

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को लेकर छात्रों का आंदोलन 12वें दिन भी जारी रहा। इस बीच सीएम हेमंत सोरेन ने पहली बार इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि जेपीएससी मामले पर सरकार की पैनी नजर है और राज्य की बेहतरी के लिए सरकार पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है। मोरहाबादी स्थित दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सीएम ने मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस दिशा में पहले ही कदम बढ़ा रखे हैं। मामले की निष्पक्ष और गंभीर जांच चल रही है, तथा छात्रों की मांगों के अनुरूप समय आने पर उचित निर्णय भी देखने को मिलेगा।

Read More : बिरसा मुंडा बस टर्मिनल से हटा अवैध कब्जा, रांची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

सीबीआई जांच की मांग को लेकर बीजेपी का सरकार पर हमला

दूसरी ओर, छात्रों के जारी आंदोलन के बीच विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार छात्रों के आंदोलन को अनसुना कर रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि सरकार मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने के बजाय सीआईडी से जांच करवाकर लीपापोती करने का प्रयास कर रही है।

14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग : सीपी सिंह

बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी के जरिए युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब छात्र निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, तब सरकार फैसले लेने में देरी क्यों कर रही है। सीपी सिंह ने मांग की कि 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को तुरंत रद्द किया जाना चाहिए और पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीआईडी जांच केवल मामले को दबाने के लिए है और सरकार को इस विषय पर तुरंत ठोस निर्णय लेना चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.