बिरसा मुंडा बस टर्मिनल से हटा अवैध कब्जा, रांची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

रांची : रांची नगर निगम की ओर से अपनी परिसंपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने और जनहित में उनका उपयोग सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल

रांची नगर निगम

रांची : रांची नगर निगम की ओर से अपनी परिसंपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने और जनहित में उनका उपयोग सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल स्थित निगम स्वामित्व की भूमि पर कार्रवाई की। टीम ने मौके पर किए गए अवैध कब्जे और अनधिकृत संरचनाओं को पूरी तरह हटा दिया। कार्रवाई के दौरान बस टर्मिनल परिसर से कुल 12 अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर निगम की बहुमूल्य भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

Read More : रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू, चंद्रशेखर आजाद समिति का कल भूमि पूजन

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए बनेगा एमआरएफ केंद्र

उल्लेखनीय है कि इस अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि पर रांची नगर निगम द्वारा एमआरएफ (Material Recovery Facility) केंद्र का निर्माण प्रस्तावित है। इस केंद्र के बन जाने से शहर के ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से पृथक्करण, प्रसंस्करण और निस्तारण किया जा सकेगा। इससे राजधानी की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

निगम की जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं : प्रशासन

रांची नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि निगम की किसी भी भूमि पर अवैध कब्जा या अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा और जनहित में उनके बेहतर उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर में अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.