रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू, चंद्रशेखर आजाद समिति का कल भूमि पूजन

रांची: राजधानी में आगामी भव्य दुर्गा पूजा 2026 की तैयारियां औपचारिक रूप से शुरू होने जा रही हैं। इसी कड़ी में ‘चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति, 2026’ की ओर से पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के लिए भूमि पूजन एवं खूंटी पूजन कार्यक्रम का

रांची: राजधानी में आगामी भव्य दुर्गा पूजा 2026 की तैयारियां औपचारिक रूप से शुरू होने जा रही हैं। इसी कड़ी में ‘चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति, 2026’ की ओर से पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के लिए भूमि पूजन एवं खूंटी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह पावन कार्यक्रम कल यानी बुधवार को सुबह 10:30 बजे से चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा पंडाल स्थल पर आयोजित किया जाएगा। पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह की अध्यक्षता में यह पूरा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा।

Read More : दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि पर रांची नगर निगम में दी गई श्रद्धांजलि

श्रद्धालुओं और गणमान्य अतिथियों को आमंत्रण

समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं, समाजबंधुओं और गणमान्य अतिथियों को इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के समस्त सदस्यों ने कहा कि इस पावन अवसर पर लोगों की उपस्थिति और आशीर्वाद समिति के लिए सौभाग्य की बात होगी। इस पूजन के साथ ही भव्य पूजा पंडाल के निर्माण का कार्य आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.