रांची : पद्म भूषण से सम्मानित, झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और राज्य के पूर्व सीएम ‘दिशोम गुरु’ स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को रांची नगर निगम मुख्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रांची नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार, नगर आयुक्त सुशांत गौरव और अपर नगर आयुक्त संजय कुमार सहित निगम के तमाम पदाधिकारियों और कर्मियों ने स्वर्गीय शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
Read More : रांची समाहरणालय में शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 28 यूनिट ब्लड एकत्र

दिशोम गुरु के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वर्गीय शिबू सोरेन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया। निगम परिवार ने झारखंड राज्य निर्माण, आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को नमन करते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। रांची नगर निगम परिवार ने स्वर्गीय शिबू सोरेन के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और समाज व राज्य के सर्वांगीण विकास में उनके योगदान को सदैव प्रेरणास्रोत बताया।




