रांची : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के “सृजन से सम्मान तक – रजत जयंती वर्ष समारोह” के अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से युवा विकास एवं खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री नंदलाल जी अग्रवाल के सम्मान में शाखा अध्यक्ष श्रीमती शुभा अग्रवाल की अध्यक्षता में रानी सती विद्यालय में आयोजित हुआ।
Read More : चतरा में SP आवास के सामने गार्ड की गोली मारकर हत्या, आरोपी जवान गिरफ्तार
बच्चों ने दिखाई खेल भावना
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच उत्साहपूर्ण माहौल में खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ युवा विकास को प्रोत्साहित करना रहा।
शाखा के सदस्य रहे मौजूद
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल के साथ रेखा राईका, स्मिता अग्रवाल, आशा सर्राफ, पूजा लाडिया, वर्षा धानुका सहित शाखा के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी शाखा की मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।




