नई दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जन्मदिन के अवसर पर लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने मंगलवार को नई दिल्ली में उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर खरगे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि खरगे की संगठन क्षमता, राजनीतिक अनुभव और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता से पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा मिल रही है।
Read More : चतरा में SP आवास के सामने गार्ड की गोली मारकर हत्या, आरोपी जवान गिरफ्तार
जनहित और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना
सुखदेव भगत ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे का लंबा राजनीतिक अनुभव और जनहित के मुद्दों पर उनकी स्पष्ट सोच कांग्रेस की बड़ी ताकत है। उनके नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता सामाजिक न्याय और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि कांग्रेस के करोड़ों कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने वाले कुशल संगठनकर्ता मल्लिकार्जुन खरगे स्वस्थ और दीर्घायु रहें तथा देश और समाज की सेवा के अपने संकल्प को इसी दृढ़ता के साथ आगे बढ़ाते रहें।
कांग्रेस को मिलेगा मजबूत नेतृत्व
सांसद ने विश्वास जताया कि मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनहित, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के अपने संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि खरगे का संगठनात्मक नेतृत्व भविष्य में भी पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहेगा।




