महिला आरक्षण बिल पर रांची में प्रदर्शन, परिसीमन से न जोड़ने की उठी मांग

अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) के राष्ट्रीय आह्वान पर मंगलवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।
महिला आरक्षण बिल

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) के राष्ट्रीय आह्वान पर मंगलवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में महिला संगठनों की प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार से मौजूदा मानसून सत्र में बिना किसी शर्त के 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को परिसीमन और जनगणना से जोड़कर लागू करने में देरी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि वर्तमान लोकसभा और राज्यसभा सीटों पर ही महिला आरक्षण को लागू किया जाए।

Read More : चतरा में SP आवास के सामने गार्ड की गोली मारकर हत्या, आरोपी जवान गिरफ्तार

परिसीमन से जोड़ने का किया विरोध

प्रदर्शन के दौरान ऐपवा की नेता नंदिता भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल को परिसीमन से जोड़कर लागू करने की कोशिश कर रही है, जिसका देशभर की महिलाएं विरोध कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इसी मानसून सत्र में बिना शर्त 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम मतदाता सूची से कटे हैं, वहीं दूसरी ओर महिला आरक्षण को लागू करने में भी टालमटोल की जा रही है।

छात्रों पर कार्रवाई की भी निंदा

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाल ही में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की भी निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलनों पर बल प्रयोग उचित नहीं है और सरकार को जनता की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। इस प्रदर्शन में तारामणि साहू, एलिना होरो, कंचन उरांव, अलमा खलखो, लीला खलखो, दानिया लकड़ा, प्यारी बेंता, शांति कोरिया, चादों तिर्की, शांति सेन, ऐती तिर्की, अनीता टोप्पो, हीरा एक्का, सुषमा गाड़ी, सपना गाड़ी, मेवा लकड़ा और नंदिता भट्टाचार्य सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *