रांची में SIR-2026 को लेकर DC की बैठक, कल होगी BLO-BLA-2 चुनाव पाठशाला

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 22 जुलाई को आयोजित होने वाली BLO एवं BLA-2 की तीसरी बैठक और चुनाव पाठशाला की तैयारियों को लेकर मंगलवार को रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक हुई।
DC

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 22 जुलाई को आयोजित होने वाली BLO एवं BLA-2 की तीसरी बैठक और चुनाव पाठशाला की तैयारियों को लेकर मंगलवार को रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक समाहर्त्ता, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

Read More : चतरा में SP आवास के सामने गार्ड की गोली मारकर हत्या, आरोपी जवान गिरफ्तार

बैठक में मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाली चुनाव पाठशाला की कार्ययोजना और उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। DC ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ASDD (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) सूची को अंतिम रूप देना, प्राप्त एन्यूमरेशन फॉर्म का संग्रहण और सत्यापन करना, एक परिवार के सभी पात्र मतदाताओं को एक ही मतदान केंद्र से जोड़ना तथा विदेशी नागरिकों से संबंधित सूचनाओं पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

29 जुलाई से पहले फॉर्म संग्रह और डिजिटाइजेशन पर जोर

DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि 22 जुलाई को होने वाली BLO, BLA-2 बैठक और चुनाव पाठशाला विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से समय पर उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे अपने BLA-2 के माध्यम से संबंधित BLO के साथ समन्वय स्थापित करें और 29 जुलाई 2026 से पहले एन्यूमरेशन फॉर्म का शत-प्रतिशत संग्रहण और डिजिटाइजेशन सुनिश्चित कराने में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की भागीदारी से मतदाता सूची अधिक शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाई जा सकती है।

ऑनलाइन प्रक्रिया का किया प्रदर्शन

बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने पिछली विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में मतदाताओं के नाम खोजने में आने वाली कठिनाइयों का मुद्दा उठाया। इस पर DC ने सभागार में ऑनलाइन माध्यम से मतदाता का नाम खोजने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया और संबंधित पोर्टल पर मतदाता विवरण आसानी से प्राप्त करने की जानकारी दी। साथ ही प्रतिनिधियों की शंकाओं का समाधान भी किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *