चार संकल्पों के लिए रांची के सनातन प्रेमियों का होगा समागम, कल होगी बैठक

रांची: श्री माहेश्वरी सभा रांची की अगवाई में रांची के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को चार संकल्पों के लिए एक साथ एक मंच में लाने का कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है इसी क्रम में कल मंगलवार को संध्या 5:00 बजे सेवा

चार संकल्पों

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement
रांची: श्री माहेश्वरी सभा रांची की अगवाई में रांची के विभिन्न सामाजिक  एवं धार्मिक संस्थाओं को चार संकल्पों के लिए एक साथ एक मंच में लाने का कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है इसी क्रम  में  कल मंगलवार को  संध्या 5:00 बजे सेवा सदन पथ स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के हॉल में रखी गई है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा के सांसद  प्रदीप वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू होगे। चार संकल्पो को लेकर इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है जो की सनातन धर्म के अनुसार समाज के लिए आज के समय में बहुत ही आवश्यक है जिसमें पहले बिंदु होगा  गौ संरक्षण, भोजन की बर्बादी रोकना ,पुरानी परंपरा को निभाते हुए शस्त्र पूजन नवरात्रों में करना एवं मारनोउपरांत नेत्र दान कर समाज के लोगों तक रोशनी पहुंचाने का कार्य करने का संकल्प लेना है।
इस आशय की जानकारी देते हुए श्री माहेश्वरी सभा के मीडिया प्रभारी रोहित शारदा ने बताया कि बैठक का आयोजन श्री माहेश्वरी सभा रांची के अध्यक्ष मुकेश काबरा के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु वासुदेव भाला एवं रमन बोडा को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है।
साथ ही सचिव मनोज कल्याणी, निवर्तमान अध्यक्ष किशन साबू , उपाध्यक्ष गोवर्धन भाला , कोषाध्यक्ष मनोज काबरा,दीपक मारु, शिव शंकर साबू, नरेंद्र लखोटिया , माहेश्वरी युवा संगठन के सचिव हर्षित चितलांगिया ,एवं श्री  माहेश्वरी सभा रांची  के मीडिया प्रभारी रोहित शारदा, गिरिजाशंकर पेड़ीवाल, रश्मि मालपानी सहित अन्य सदस्य अपना योगदान दे रहे हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *