रांची में भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट की बिक्री शुरू, लगी लंबी कतार

रांची : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले टी-20 मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का जोश अब सातवें आसमान पर है। आज यानी सोमवार सुबह 9 बजे से जैसे ही ऑफलाइन टिकट की बिक्री शुरू

रांची
टिकट के लिए उमड़ी क्रिकेट प्रेमियों की भीड़

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले टी-20 मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का जोश अब सातवें आसमान पर है। आज यानी सोमवार सुबह 9 बजे से जैसे ही ऑफलाइन टिकट की बिक्री शुरू हुई, JSCA स्टेडियम के पश्चिमी गेट के पास बने टिकट काउंटर पर क्रिकेट प्रेमियों की लंबी कतार लग गई। समय बीतने के साथ टिकट लेने वालों की भीड़ भी बढ़ती चली गई। रांची ही नहीं, आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों से भी क्रिकेट प्रेमी टिकट लेने पहुंचे। कतार में महिला, पुरुष और युवा सभी नजर आए। कई लोग तो सुबह-सुबह ही काउंटर पर पहुंच गए थे, ताकि अपनी पसंद की टिकट हाथ से न निकल जाए। टिकट मिलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे और अब सबको मैच वाले दिन का इंतजार है।

Read More : खूंटी में एजुकेशनल ट्रिप से लौटे 30 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, भर्ती

टिकट लेने पहुंचे एक क्रिकेट प्रेमी ने कहा कि वह काफी समय से रांची में होने वाले इस मुकाबले का इंतजार कर रहे थे। टिकट मिल जाना ही उनके लिए बड़ी खुशी की बात है। अब स्टेडियम में बैठकर टीम इंडिया को खेलते देखने का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, एक दूसरे दर्शक ने बताया कि मैच को लेकर पहले से ही काफी उत्साह है। ऑफलाइन टिकट मिलने की खबर मिलते ही दोस्तों के साथ काउंटर पहुंच गए। टिकट हाथ में आ गया है, अब बस 9 अक्टूबर का इंतजार है।

JSCA में टिकट के लिए लंबी कतार

JSCA स्टेडियम में टिकट खरीदने के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं। काउंटर के आसपास लगातार क्रिकेट प्रेमियों की आवाजाही बनी हुई है। कई लोग टिकट लेकर खुशी-खुशी बाहर निकल रहे हैं, जबकि नए दर्शक अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। क्रिकेट प्रेमियों में अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को स्टेडियम में देखने और मैदान पर उनके प्रदर्शन का गवाह बनने को लेकर उत्साह नजर आ रहा है।

5 और 6 अक्टूबर को ऑफलाइन टिकट बिक्री

मालूम हो कि ऑफलाइन टिकटों की बिक्री 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक की जा रही है। इसके लिए JSCA स्टेडियम के पश्चिमी गेट के पास कुल छह काउंटर बनाए गए हैं। इनमें चार काउंटर आम दर्शकों के लिए हैं, जबकि दो काउंटर महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए रखे गए हैं। एक व्यक्ति को अधिकतम दो टिकट दिए जाने की व्यवस्था है। मैच के टिकट अलग-अलग श्रेणियों में उपलब्ध हैं। हिल एरिया के टिकट की कीमत 1600 रुपये है, जबकि प्रेसिडेंट्स एनक्लोजर का टिकट 18 हजार रुपये तक है। टिकट खरीदने पहुंच रहे दर्शकों में अलग-अलग श्रेणियों के टिकट को लेकर भी उत्सुकता बनी हुई है।

मैच को लेकर सुरक्षा के इंतजाम

9 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले को लेकर JSCA स्टेडियम में तैयारियां चल रही हैं। टिकट बिक्री के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई है। टिकट काउंटर के पास भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले में अभी चार दिन का समय बाकी है, लेकिन मैच का उत्साह टिकट काउंटर पर ही नजर आने लगा है। लंबी कतारों में खड़े क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ से साफ है कि 9 अक्टूबर के मुकाबले का इंतजार रांची के साथ दूसरे शहरों और राज्यों के प्रशंसक भी कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *