सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम को मिला मारुति ईको सेवा वाहन, मानव सेवा को मिलेगी नई गति

पुंदाग स्थित एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य प्रेम सभागार) को सामाजिक और मानवीय सेवा कार्यों के लिए मारुति सुजुकी ईको (Eeco) सेवा वाहन समर्पित किया गया।
मारुति

रांची : पुंदाग स्थित एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य प्रेम सभागार) को सामाजिक और मानवीय सेवा कार्यों के लिए मारुति सुजुकी ईको (Eeco) सेवा वाहन समर्पित किया गया। वाहन का लोकार्पण एवं शुभारंभ परम पूजनीय संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी श्री सदानंद जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार और श्रीफल फोड़कर किया। यह सेवा वाहन बाबा एग्रो फूड लिमिटेड के निदेशक मनीष कुमार साहु की ओर से आश्रम को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर में श्रद्धा, सेवा और भक्ति का वातावरण रहा।

Read More : झारखंड में अनुसूचित जाति आयोग के गठन की मांग तेज, विजय शंकर नायक ने के. राजू को सौंपा ज्ञापन

मानव सेवा को बताया सच्ची ईश्वर सेवा

स्वामी सदानंद जी महाराज ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। उन्होंने कहा कि यह सेवा वाहन आश्रम के सेवा कार्यों को नई गति देगा और जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सेवा वाहन उपलब्ध कराने के लिए मनीष कुमार साहु और उनकी धर्मपत्नी राखी साहु के सेवा भाव की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवाभावी लोग समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

रेस्क्यू और सामाजिक कार्यों में होगा उपयोग

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा वाहन का उपयोग आश्रम में रहने वाले निराश्रितजनों के आवागमन, जरूरतमंदों के रेस्क्यू, सेवा सामग्री के परिवहन और अन्य सामाजिक एवं मानवीय कार्यों में किया जाएगा। इससे आश्रम की सेवा व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी, समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.