आलोक कुमार दूबे की DGP से मांग, जामताड़ा मामले में आरोपी भाजपा नेताओं की जल्द हो गिरफ्तारी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने जामताड़ा की घटना को लेकर भाजपा नेताओं के आरोपों को निराधार बताते हुए डीजीपी से मामले में नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
आलोक कुमार दूबे

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने जामताड़ा की घटना को लेकर भाजपा नेताओं के आरोपों को निराधार बताते हुए डीजीपी से मामले में नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और सभी को जांच में सहयोग करना चाहिए।

Read More : झारखंड में अनुसूचित जाति आयोग के गठन की मांग तेज, विजय शंकर नायक ने के. राजू को सौंपा ज्ञापन

आलोक कुमार दूबे ने आरोप लगाया कि प्रसूता की मौत जैसे संवेदनशील मामले पर भाजपा राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल में तोड़फोड़, सरकारी कार्य में बाधा या कानून व्यवस्था भंग करने जैसी घटनाएं हुई हैं तो उनकी जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई करना पुलिस की जिम्मेदारी है।

आरोपी भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग

आलोक कुमार दूबे ने डीजीपी से मांग की कि मामले में आरोपी भाजपा नेताओं की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों को संरक्षण देने या उनकी पैरवी करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि लोगों का कानून पर विश्वास बना रहे। उन्होंने कहा कि यदि किसी पर आरोप लगे हैं तो उसे पुलिस जांच में सहयोग करना चाहिए, न कि प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास करना चाहिए।

भाजपा पर राजनीति करने का आरोप

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा बिना जांच पूरी हुए सरकार और पुलिस पर सवाल उठाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा के पास कोई तथ्य या साक्ष्य हैं तो उन्हें जांच एजेंसियों के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए। आलोक कुमार दूबे ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार कानून के शासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि कानून व्यवस्था भंग करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की पक्षधर है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.