सावन 2026 : महावीर मंदिर और विराट रामायण मंदिर में होगा रुद्राभिषेक, जानिए शुल्क और व्यवस्था

पटना : सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई से होने जा रही है। इस वर्ष सावन में चार सोमवार पड़ेंगे, जिनमें पहली सोमवारी 3 अगस्त को होगी। शिवभक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पटना के महावीर मंदिर के साथ-साथ कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर

विराट रामायण मंदिर

पटना : सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई से होने जा रही है। इस वर्ष सावन में चार सोमवार पड़ेंगे, जिनमें पहली सोमवारी 3 अगस्त को होगी। शिवभक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पटना के महावीर मंदिर के साथ-साथ कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर में भी विशेष पूजा और रुद्राभिषेक की व्यवस्था की गई है। इस बार पहली बार विराट रामायण मंदिर के शिव मंडप में स्थापित शिवलिंग पर भी श्रद्धालु रुद्राभिषेक करा सकेंगे। इसके लिए ₹1100 का शुल्क निर्धारित किया गया है। हालांकि श्रद्धालुओं को पूजा की सामग्री स्वयं लेकर आनी होगी। रुद्राभिषेक कराने के लिए पुजारी पटना से विराट रामायण मंदिर जाएंगे।

Read More : JPSC भर्ती घोटाले पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा दावा, बोले- अफसर बनने का रेट 40 लाख

विराट रामायण मंदिर में बढ़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

विराट रामायण मंदिर में विश्व का 33 फीट ऊंचा सहस्त्रलिंगम श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पूजा-पाठ और जलाभिषेक की सुविधा के लिए अलग शिव मंडप का निर्माण किया गया है, जहां शिवलिंग स्थापित है। वर्तमान में प्रतिदिन चार से पांच हजार श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं और सावन के दौरान यह संख्या काफी बढ़ने की संभावना है।

महावीर मंदिर में सुबह 5 बजे से शुरू होगी पूजा

श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने बताया कि सावन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। महावीर मंदिर में सुबह 5 बजे से पूजा शुरू होगी। यहां रुद्राभिषेक के लिए बुकिंग कराने वाले श्रद्धालुओं को पूजा सामग्री लाने की आवश्यकता नहीं होगी। मंदिर प्रशासन की ओर से पूजन सामग्री, दूध, फल और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

चार शिवलिंगों पर होगी रुद्राभिषेक की व्यवस्था

महावीर मंदिर परिसर में चार शिवलिंगों पर रुद्राभिषेक कराया जाएगा। तीन शिवलिंगों पर पूजा सुबह 5 बजे से शुरू होगी, जबकि महावीर जी के समीप स्थित शिवलिंग पर दोपहर 12 बजे से रुद्राभिषेक होगा। इस शिवलिंग पर श्रद्धालु सुबह 5 बजे से 10 बजे तक जलाभिषेक कर सकेंगे।

सोमवार और सामान्य दिनों का शुल्क

महावीर मंदिर में सोमवार को रुद्राभिषेक के लिए ₹3100 तथा अन्य दिनों में ₹2500 शुल्क निर्धारित किया गया है। इस शुल्क में पूजन सामग्री, दूध, फल, पंडित की दक्षिणा और मंदिर शुल्क शामिल है। मंदिर प्रशासन के अनुसार सावन के दौरान चारों शिव मंडपों को आकर्षक फूलों से सजाया जाएगा। साथ ही सभी शिव मंडपों में एसी की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *