जाति प्रमाण पत्र विवाद में बरवाअड्डा थाने में हंगामा, MLA जयराम महतो और मुखिया समर्थक आमने-सामने

धनबाद : जिले के बरवाअड्डा थाना परिसर में फर्जी जाति प्रमाण पत्र से जुड़े एक मामले को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बड़ा पिछरी पंचायत की मुखिया के कथित फर्जी दस्तखत और मुहर का इस्तेमाल कर जाति प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप में पुलिस

जयराम महतो

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद : जिले के बरवाअड्डा थाना परिसर में फर्जी जाति प्रमाण पत्र से जुड़े एक मामले को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बड़ा पिछरी पंचायत की मुखिया के कथित फर्जी दस्तखत और मुहर का इस्तेमाल कर जाति प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप में पुलिस द्वारा एक युवक को हिरासत में लिए जाने के बाद थाना परिसर अखाड़ा बन गया। मामले की सूचना मिलने पर डुमरी विधायक जयराम महतो अपने समर्थकों के साथ युवक को छुड़ाने और स्थिति की जानकारी लेने थाने पहुंचे। इसी दौरान मुखिया पक्ष के प्रतिनिधि आशुतोष रजक भी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए, जिसके बाद दोनों गुट आपस में भिड़ गए।

Read More : श्री गणेश-लक्ष्मी मंदिर के जीर्णोद्धार में सहयोग की अपील… जानें वजह

फर्जी दस्तखत से शुरू हुआ पूरा विवाद

घटना की शुरुआत बड़ा पिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के कथित फर्जी हस्ताक्षर और मुहर के दुरुपयोग से हुई। मुखिया प्रतिनिधि आशुतोष रजक द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर बरवाअड्डा पुलिस ने गणेश दास नाम के युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

थाने में बढ़ा तनाव, मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप

युवक को हिरासत में लिए जाने के बाद विधायक जयराम महतो थाना प्रभारी से बातचीत करने पहुंचे थे। इसी दौरान मुखिया समर्थक भी वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि थाना परिसर में हंगामा मच गया। मुखिया प्रतिनिधि का आरोप है कि विवाद के दौरान मुखिया के बेटे के साथ मारपीट की गई और समर्थकों द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। उन्होंने विधायक और उनके समर्थकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, विधायक जयराम महतो के समर्थकों का कहना है कि विधायक केवल युवक से मिलने और कानूनी प्रक्रिया की जानकारी लेने पहुंचे थे। उन्होंने मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मामले को बेवजह राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।

थाना प्रभारी का बयान

बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि फर्जी हस्ताक्षर के मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया था। विधायक जयराम महतो को सूचना मिली थी कि युवक के साथ मारपीट हुई है, जिसके बाद वे थाने पहुंचे और स्थिति से संतुष्ट हुए। इसी बीच मुखिया समर्थकों द्वारा आरोप लगाया गया कि विधायक युवक को छुड़ाने आए हैं, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया है और दोनों पक्षों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *