रोटरी क्लब चास ने मनाया सावन महोत्सव, गीत-संगीत पर झूमे सदस्य

बोकारो : बोकारो के चीरा चास स्थित रोटरी भवन में रोटरी क्लब चास द्वारा सावन महोत्सव का भव्य और रंगारंग आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्लब की महिला सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जहाँ सावन के पारंपरिक रंग और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक

रोटरी क्लब चास

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो : बोकारो के चीरा चास स्थित रोटरी भवन में रोटरी क्लब चास द्वारा सावन महोत्सव का भव्य और रंगारंग आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्लब की महिला सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जहाँ सावन के पारंपरिक रंग और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।

Read More : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी शाम

कार्यक्रम की शुरुआत निष्णा रस्तोगी द्वारा ‘नमो नमो शंकरा’ पर शिव आराधना के साथ हुई। इसके बाद ज्योति अग्रवाल और पूर्वी अग्रवाल ने ‘मुझ पर चढ़ा कृष्णा का रंग’ पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं अंजना झांझरिया और सुनैना झांझरिया ने ‘छेड़खानिया की ऐसी तैसी’ गाने पर अपनी प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। अर्चना सिंह और कविता मलिक ने ‘बहार आ… बहार आ’ गाने पर शानदार नृत्य कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, जबकि उषा कुमार ने ‘जम के बरस’ गाने पर सोलो (एकल) डांस प्रस्तुत किया। मां-बेटी की जोड़ी श्वेता रस्तोगी और लावण्या रस्तोगी ने ‘तेनु शरारत सीखवा’ गाने पर धमाल मचाया। इसके अलावा राजस्थानी लोकगीत ‘बाईसा रा बीरा’ पर अंजना झांझरिया, पूजा बैद, आरती पारख, ललिता चोपड़ा और ज्योति अग्रवाल ने समूह नृत्य किया। कार्यक्रम में युगल (कपल) डांस की भी धूम रही; सिद्धार्थ पारख और आरती पारख ने ‘गोरी का साजन’, वहीं संजय और पूजा बैद ने ‘देखा एक ख्वाब’ गाने पर युगल प्रस्तुति दी। महिलाओं ने अपने हाथों में आकर्षक मेहंदी रचाकर गीत-संगीत और मनोरंजक गतिविधियों का पूरा आनंद लिया।

आपसी सौहार्द और सामाजिक जुड़ाव का संदेश

समारोह के दौरान अर्चना सिंह ने कहा कि सावन महोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक है। रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल और सचिव बिनोद चोपड़ा ने संयुक्त रूप से कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारा और सामाजिक जुड़ाव और अधिक मजबूत होता है। मंच का सफल संचालन डॉ. परिंदा सिंह और विपिन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, माधुरी सिंह, डॉ. श्रवण कुमार, किरण कुमार, राजेश केडिया, जूली केडिया, दीपक झांझरिया, बिनय सिंह, मनोज सिंह बंका, मनोज चौधरी, राखी चौधरी, नेहा अग्रवाल, अमन मल्लिक, विजय अग्रवाल, प्रकाश केजरीवाल, डिंपल कौर, मंजीत सिंह, गौरव रस्तोगी, कल्याणी गुप्ता और रजनीश कौर समेत कई अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *