जादूगोड़ा में ग्रामीणों के बीच पहुंचे ऋषि सारंगी, सड़क और विकास कार्यों पर जताई चिंता

पोटका-घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के जादूगोड़ा में भाजपा नेता ऋषि सारंगी ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की।
ऋषि सारंगी

पूर्वी सिंहभूम : पोटका-घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के जादूगोड़ा में भाजपा नेता ऋषि सारंगी ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों से जुड़ी कई समस्याएं भाजपा नेता के समक्ष रखीं। विशेष रूप से लंबे समय से अधूरी पड़ी सड़क निर्माण योजना को लेकर लोगों ने नाराजगी जताते हुए जल्द कार्य पूरा कराने की मांग की।

read more : रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया की तैयारी, 15 अगस्त को 25 हजार पदों पर बहाली की होगी घोषणा

अधूरी सड़क पर आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद ऋषि सारंगी ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि अधूरी सड़क निर्माण योजना का कार्य जल्द पूरा नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर भाजपा हमेशा लोगों के साथ खड़ी रही है और आगे भी क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाती रहेगी।

संगठन मजबूत करने पर भी हुई चर्चा

बैठक के दौरान जादूगोड़ा क्षेत्र में ऋषि सारंगी की सक्रियता को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को और तेज करने पर भी चर्चा की। बैठक के अंत में ग्रामीणों ने संबंधित विभागों से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *