रांची के शिखर मोहन का चयन, ऋषभ पंत के साथ खेलेंगे इरानी कप

रांची : क्रिकेट के मैदान पर रांची का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। जवाहर विद्या मंदिर (JVM), श्यामली के पूर्व छात्र और झारखंड के युवा क्रिकेटर शिखर मोहन को इरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की 15 सदस्यीय टीम में चुना गया

शिखर मोहन
युवा क्रिकेटर शिखर मोहन - ऋषभ पंत (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : क्रिकेट के मैदान पर रांची का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। जवाहर विद्या मंदिर (JVM), श्यामली के पूर्व छात्र और झारखंड के युवा क्रिकेटर शिखर मोहन को इरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की 15 सदस्यीय टीम में चुना गया है। BCCI ने बुधवार को टीम की घोषणा की। रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की कमान ऋषभ पंत को सौंपी गई है, जबकि सरफराज खान उपकप्तान होंगे। टीम में शिखर मोहन के अलावा कई प्रमुख घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं। इरानी कप का मुकाबला 1 से 5 अक्टूबर 2026 तक खेला जाएगा।

Read More : सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में उमड़ी भीड़, CM हेमंत ने दी श्रद्धांजलि

2022 में जेवीएम श्यामली से पास की 12वीं

वर्ष 2022 में जेवीएम श्यामली से 12वीं पास करने वाले शिखर मोहन ने स्कूल के दिनों से ही क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई। सत्र 2022-23 में उन्हें वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए झारखंड मेंस अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया था। शिखर बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने के साथ स्लो लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। वह बतौर बैटिंग ऑलराउंडर खेलते हैं। घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन के बाद उन्हें रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में जगह मिली है।

ईस्ट जोन टीम का भी रह चुके हैं हिस्सा

शिखर मोहन को 2026-27 दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन टीम में भी शामिल किया गया था। BCCI की घोषित टीम में उनका नाम झारखंड के खिलाड़ियों के साथ दर्ज है। अब इरानी कप के मंच पर उन्हें ऋषभ पंत और सरफराज खान जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का मुकाबला रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर से होगा।

जेवीएम श्यामली में जश्न का माहौल

शिखर के चयन की खबर मिलते ही जेवीएम श्यामली परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। विद्यालय के प्राचार्य बीएन झा ने शिखर की उपलब्धि पर खुशी जताई। वरीय शारीरिक शिक्षक डॉ. मोती प्रसाद ने भी उनके चयन को लेकर उत्साह व्यक्त किया। शिखर मोहन का यह चयन रांची और झारखंड के घरेलू क्रिकेट के लिए भी एक खास उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *