रांची नगर निगम को मिले 4 नए स्काई लिफ्टर, अब कुल 6 मशीनें

रांची : रांची नगर निगम ने शहर में नागरिकों को जल्दी और बेहतर सुविधा देने के लिए चार नए हाइड्रोलिक स्काई लिफ्टर मशीनें शुरू की हैं। आज यानी मंगलवार को महापौर रोशनी खलखो और उप महापौर नीरज कुमार ने निगम कार्यालय परिसर से इन मशीनों

स्काई लिफ्टर
महापौर ने मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : रांची नगर निगम ने शहर में नागरिकों को जल्दी और बेहतर सुविधा देने के लिए चार नए हाइड्रोलिक स्काई लिफ्टर मशीनें शुरू की हैं। आज यानी मंगलवार को महापौर रोशनी खलखो और उप महापौर नीरज कुमार ने निगम कार्यालय परिसर से इन मशीनों का उद्घाटन किया और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन चार मशीनों के आने से अब रांची नगर निगम के पास कुल 6 स्काई लिफ्टर मशीनें हो गई हैं। पहले निगम के पास दो स्काई लिफ्टर मौजूद थे।

46 लाख की एक मशीन, 15.5 मीटर तक पहुंचेगी

चारों मशीनों में से एक हाइड्रोलिक स्काई लिफ्टर की कीमत 46 लाख रुपये है। यह मशीन 15.5 मीटर तक की ऊंचाई पर काम कर सकती है और 200 किलो तक वजन उठा सकती है। वहीं, बाकी तीन मशीनों की कीमत 41 लाख रुपये प्रति मशीन है। ये तीनों मशीनें 11.5 मीटर तक की ऊंचाई पर काम करने और 200 किलो तक वजन उठाने में सक्षम हैं।

पेड़ों की छंटाई और स्ट्रीट लाइट का काम होगा तेज

नगर निगम इन मशीनों का इस्तेमाल सड़कों और रास्तों पर लटकी पेड़ों की डालियों की छंटाई, पथ-बत्ती की मरम्मत और ऊंचाई पर बिजली और रोशनी से जुड़े कामों में करेगा। इसके अलावा अचानक होने वाले जरूरी नागरिक काम भी इन मशीनों की मदद से जल्दी पूरे किए जा सकेंगे। खास तौर पर पर्व-त्योहारों के दौरान सड़कों और सार्वजनिक जगहों को सुरक्षित और आने-जाने लायक रखने में इनका इस्तेमाल होगा। मशीनों को व्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए नगर निगम ने रोस्टर भी तैयार किया है। इसी रोस्टर के हिसाब से अलग-अलग इलाकों में जरूरत के मुताबिक काम कराया जाएगा।

महापौर बोलीं- काम में आएगी तेजी

महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि रांची नगर निगम नागरिकों को समय पर, आसानी से और बेहतर सेवाएं देने के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों को देखते हुए शहर में लटकी पेड़ों की डालियों की छंटाई, पथ-बत्ती की मरम्मत और दूसरे जरूरी कामों में इन मशीनों के आने से तेजी आएगी। महापौर ने बताया कि निगम के पास पहले से दो स्काई लिफ्टर मशीनें थीं। चार नई मशीनों के जुड़ने के बाद अब निगम के पास कुल छह स्काई लिफ्टर हो गए हैं।

उप महापौर बोले- ऊंचाई वाले काम आसानी से होंगे

उप महापौर नीरज कुमार ने कहा कि इन आधुनिक मशीनों के आने से ऊंचाई पर होने वाले कामों में निगम की कार्यक्षमता बढ़ेगी और नागरिकों को सेवाएं देने में भी तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि लोगों से मिलने वाली शिकायतों और जरूरत के हिसाब से पथ-बत्ती की मरम्मत, पेड़ों की छंटाई और दूसरे जरूरी कामों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने में इन मशीनों से मदद मिलेगी। कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, सहायक नगर आयुक्त समेत रांची नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *