रामगढ़ : जिले के भुरकुंडा क्षेत्र स्थित सौंदा डी में तीन हाथियों के प्रवेश से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि गोला-रजरप्पा क्षेत्र के झुंड से बिछड़े तीन हाथी बीती रात सौंदा डी बाजार पहुंच गए और वहां जमकर उत्पात मचाया।हाथियों ने बाजार क्षेत्र में एक दुकान को निशाना बनाया और दुकान का शटर तोड़ दिया।
also read : जैन मुनि पर हमला करने के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, समाज का विरोध प्रदर्शन स्थगित
दुकान के अंदर रखे सामान को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह दुकान स्थानीय मुखिया उपेंद्र कुमार शर्मा के भाई की है।घटना के बाद सौंदा डी और आसपास के इलाकों में लोगों के बीच भय का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों हाथियों को सुबह जंगल और आसपास के क्षेत्र में देखा गया, जिसके बाद वन विभाग की टीम अलर्ट मोड में आ गई।
also read : सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ मनाया रक्षाबंधन, बच्चियों से बंधवाई राखी और ली सेल्फी
वन विभाग की टीम हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने की प्रक्रिया में जुटी है। साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं हाथी दिखाई दें तो उन्हें छेड़ने या उनके पास जाने की कोशिश न करें।
also read :FJCCI चुनाव को लेकर Team P21 की घोषणा, 21 सदस्यों की टीम तैयार
हाथियों की मौजूदगी की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या वन विभाग को दें।फिलहाल वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और इलाके के लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
also read :गुमला की बेटियों ने रचा इतिहास, सुब्रतो कप की बनीं राष्ट्रीय चैंपियन



