फिरोजाबाद। एक पखवाड़ा पहले कोटला रोड स्थित नसिया जी मंदिर में चातुर्मास कर रहे मुनि एकत्व सागर महाराज पर हमला करने के मुख्य आरोपित को थाना उत्तर पुलिस ने गुरुवार रात नौ बजे बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई है।
also read :कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगी बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के राजनीतिक सफर की झलक
इसके साथ ही जैन समाज के लोगों ने आज सुबह जैन मंदिर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को स्थगित कर दिया। नसिया जी मंदिर में बैनर लगाने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान मोहित जैन निवासी गांधीनगर कोटला रोड समेत कुछ लोगों ने मुनि एकत्व सागर महाराज पर हमला कर दिया था। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। इसके बाद यह मामला प्रशासन और जैन समाज के लोगाें के सामने आया था।




