हेमंत सोरेन ने रांची में मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

रांची : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर CM आवासीय कार्यालय, रांची में भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनकी बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। इस दौरान

हेमंत सोरेन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर CM आवासीय कार्यालय, रांची में भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनकी बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। इस दौरान CM की चचेरी बहनों ने भी उन्हें राखी बांधी और उनके उत्तम एवं सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना की।

बहनों से लिया आशीर्वाद

रक्षाबंधन के इस विशेष अवसर पर CM हेमंत सोरेन ने अपनी बड़ी बहन के चरण स्पर्श कर स्नेहपूर्वक आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी छोटी बहनों को सहृदय स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

मां रूपी सोरेन और परिजन रहे मौजूद

CM हेमंत सोरेन ने समस्त झारखंड वासियों को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाल जीवन की कामना की। इस आत्मीय अवसर पर CM की माता रूपी सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.