धनबाद में तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, पसरा मातम

धनबाद : तोपचांची थाना क्षेत्र के रंगलीटांड स्थित तालाब में शुक्रवार को नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चियां और एक बच्चा शामिल हैं। मृतकों की पहचान रलझल, कुंदरो और आभा के रूप में हुई है। हादसे

धनबाद

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद : तोपचांची थाना क्षेत्र के रंगलीटांड स्थित तालाब में शुक्रवार को नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चियां और एक बच्चा शामिल हैं। मृतकों की पहचान रलझल, कुंदरो और आभा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में मातम पसर गया। परिजनों के अनुसार, तीनों बच्चे पास के तालाब में नहाने गए थे। बताया गया कि वे अक्सर इसी तालाब में नहाते थे। शुक्रवार को नहाने के दौरान तीनों धीरे-धीरे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इसी दौरान एक बच्ची को डूबता देख उसे बचाने के प्रयास में बाकी दोनों बच्चे भी गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

Read More : महिला एशिया कप 2026 आज से शुरू, जानें भारत का पूरा शेड्यूल

स्थानीय लोगों ने तालाब से निकाला

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तालाब में तलाश शुरू की। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

तीन बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम

एक साथ तीन बच्चों की मौत की खबर से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *