महिला एशिया कप 2026 आज से शुरू, जानें भारत का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली : यूएई की मेजबानी में शुक्रवार यानी 28 अगस्त से महिला एशिया कप 2026 का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट का यह 10वां संस्करण है। अब तक भारत ने सबसे ज्यादा 7 बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि श्रीलंका और बांग्लादेश

एशिया कप

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : यूएई की मेजबानी में शुक्रवार यानी 28 अगस्त से महिला एशिया कप 2026 का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट का यह 10वां संस्करण है। अब तक भारत ने सबसे ज्यादा 7 बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि श्रीलंका और बांग्लादेश एक-एक बार चैंपियन रह चुके हैं। महिला एशिया कप की शुरुआत वर्ष 2004 में हुई थी। 2008 तक टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला गया, जबकि 2012 से इसका आयोजन टी20 फॉर्मेट में किया जा रहा है। श्रीलंका मौजूदा चैंपियन है।

8 टीमें लेंगी हिस्सा

महिला एशिया कप 2026 में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई, थाईलैंड, हांगकांग और इंडोनेशिया शामिल हैं। टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, हांगकांग और थाईलैंड हैं। वहीं ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, यूएई और इंडोनेशिया को जगह दी गई है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 28 अगस्त को थाईलैंड महिला टीम और हांगकांग महिला टीम के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी।

महिला एशिया कप 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबलासमय (IST)वेन्यू
28 अगस्त 2026थाईलैंड महिला vs हांगकांग महिलारात 8 बजेदुबई
29 अगस्त 2026श्रीलंका महिला vs यूएई महिलारात 8 बजेदुबई
30 अगस्त 2026भारत महिला vs थाईलैंड महिलारात 8 बजेदुबई
31 अगस्त 2026बांग्लादेश महिला vs इंडोनेशिया महिलारात 8 बजेदुबई
1 सितंबर 2026पाकिस्तान महिला vs थाईलैंड महिलारात 8 बजेदुबई
2 सितंबर 2026श्रीलंका महिला vs इंडोनेशिया महिलारात 8 बजेदुबई
3 सितंबर 2026भारत महिला vs हांगकांग महिलारात 8 बजेदुबई
4 सितंबर 2026यूएई महिला vs इंडोनेशिया महिलारात 8 बजेदुबई
5 सितंबर 2026भारत महिला vs पाकिस्तान महिलारात 8 बजेदुबई
6 सितंबर 2026श्रीलंका महिला vs बांग्लादेश महिलारात 8 बजेदुबई
7 सितंबर 2026पाकिस्तान महिला vs हांगकांग महिलारात 8 बजेदुबई
8 सितंबर 2026बांग्लादेश महिला vs यूएई महिलारात 8 बजेदुबई
10 सितंबर 2026सेमीफाइनल-1रात 8 बजेदुबई
11 सितंबर 2026सेमीफाइनल-2रात 8 बजेदुबई
13 सितंबर 2026फाइनलरात 8 बजेदुबई

13 सितंबर को होगा फाइनल

ग्रुप चरण में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहला सेमीफाइनल 10 सितंबर और दूसरा सेमीफाइनल 11 सितंबर को खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच 13 सितंबर को महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। टूर्नामेंट में कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे।

कब और कहां देखें लाइव मैच?

महिला एशिया कप 2026 के मुकाबलों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *