राज उरांव बने झारखंड प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अनुमोदन के उपरांत राज उरांव को झारखंड प्रदेश आदिवासी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस संदर्भ में पार्टी कें केंद्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर दिया है। राज उरांव

कांग्रेस

रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अनुमोदन के उपरांत राज उरांव को झारखंड प्रदेश आदिवासी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस संदर्भ में पार्टी कें केंद्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर दिया है।

राज उरांव की नियुक्ति को झारखंड की राजनीति में आदिवासी समाज के बीच कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस मनोनयन से राज्य के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ और अधिक मजबूत होगी।

उनके मनोनयन पर कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक भूषण बाड़ा, राकेश सिन्हा, रवीन्द्र सिंह, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डाॅ. एम. तौसीफ, महानगर अध्यक्ष डाॅ. कुमार राजा, राजन वर्मा, सुनीत शर्मा आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

आदिवासी वोट बैंक’ को एकजुट रखने का बड़ा दांव

झारखंड में आगामी राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर राज उरांव का मनोनयन बेहद रणनीतिक माना जा रहा है। बीजेपी द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में पैठ बनाने की कोशिशों के बीच, कांग्रेस ने इस नियुक्ति के जरिए अपने पारंपरिक और सबसे मजबूत ‘आदिवासी वोट बैंक’ को एकजुट रखने का बड़ा दांव खेला है।

दायित्व मिलने के बाद राज उरांव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जल-जंगल-जमीन की रक्षा, आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि वे जल्द ही राज्यव्यापी दौरा कर हर जिले में आदिवासी कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करेंगे।

राज उरांव ने इस दायित्व के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. विक्रांत भूरिया, झारखंड प्रभारी के. राजू, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *