गोला-ओरमांझी रोड की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सांसद ने NHAI को दिए निर्देश

रांची : गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने झारखंड में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने NHAI के अधिकारियों को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में तलब कर समीक्षा बैठक की और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से

NHAI

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने झारखंड में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने NHAI के अधिकारियों को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में तलब कर समीक्षा बैठक की और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने का निर्देश दिया।

बैठक में सांसद ने खास तौर पर गोला-ओरमांझी रोड के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में ही सड़क पर जगह-जगह दरार पड़ने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

गोला-ओरमांझी रोड में दरार पर जताई नाराजगी

चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि सड़क निर्माण में अनियमितता दिखाई दे रही है और निर्माण के लिए तय मानकों का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और किसी भी तरह की अनियमितता नहीं होने दी जाए।

सांसद ने जनता की सुविधा से जुड़े अंडरपास और एप्रोच रोड के निर्माण में भी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी।

चुटूपालू घाटी में दुर्घटनाओं को लेकर निर्देश

बैठक के दौरान सांसद ने रामगढ़ की चुटूपालू घाटी में आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जब तक कोई वैकल्पिक उपाय नहीं हो जाता, तब तक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए NHAI की गंभीरता और सक्रियता जनसाधारण को दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

गोला-जैना मोड़ समेत अन्य सड़कों की भी समीक्षा

सांसद ने गोला से जैना मोड़ सहित अन्य संबंधित सड़कों की स्थिति को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने विलंब से चल रहे कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने पर जोर दिया।

NHAI के अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी संतोष कुमार आर्य, परियोजना निदेशक रांची विजय कुमार, परियोजना निदेशक हजारीबाग आशुतोष सोनी, परियोजना निदेशक धनबाद विशाल कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *