कल थानों में सुनी जाएंगी जन शिकायतें, दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक शहर के प्रमुख थानों में वरीय पुलिस अधिकारी रहेंगे मौजूद

रांची: राजधानी रांची के सभी थानों और ओपी में कल यानी शुक्रवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अभियान के तहत आम नागरिकों की समस्याएं सुनी जाएंगी और शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम

थानों

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement
रांची:  राजधानी रांची के सभी थानों और ओपी में कल यानी शुक्रवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अभियान के तहत आम नागरिकों की समस्याएं सुनी जाएंगी और शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान रांची के एसएसपी राकेश रंजन विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण करेंगे और वहां पहुंचने वाले लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।
दोपहर 12 से 3 बजे तक प्रमुख थानों में सुनवाई
पुलिस प्रशासन ने जन शिकायत समाधान कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए थानावार समय-सारणी और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। इसके तहत दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक शहर के प्रमुख थानों में वरीय पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे।
सिटी एसपी पारस राणा चुटिया थाना, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह सदर थाना और ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी नगड़ी थाना में उपस्थित रहकर आम लोगों की शिकायतें सुनेंगे।
सहायक पुलिस अधीक्षक, कोतवाली निखिल राय दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक पंडरा ओपी में मौजूद रहेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे तक हिंदपीढ़ी थाना में रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
इसके अलावा लोअर बाजार, कांके, सिल्ली, सिकिदिरी, बरियातू, डोरंडा, बुण्डू, मांडर और साइबर थाना समेत जिले के अन्य थानों में भी विभिन्न पुलिस उपाधीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
थाना प्रभारियों को भी दिए गए निर्देश
पुलिस प्रशासन ने निर्देश दिया है कि जिन थानों में वरीय अधिकारी उपस्थित नहीं होंगे, वहां संबंधित थाना प्रभारी अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे और आम लोगों की शिकायतों का निस्तारण करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी राकेश रंजन के औचक निरीक्षण का उद्देश्य शिकायत समाधान की प्रक्रिया का जायजा लेना और जनता से सीधे संवाद करना है। पुलिस ने आम नागरिकों से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने और इसका लाभ उठाने की अपील की है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.