रांची: सदर अंचल सह खास महल पदाधिकारी आशुतोष कुमार के साथ कथित अभद्रता के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की हजारीबाग जिला इकाई ने विरोध शुरू कर दिया है। संघ के आह्वान पर आज गुरुवार 1 अक्टूबर को जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया।
also read : महात्मा गांधी की यादों को संजोकर रखे हैं, आदित्य विक्रम जायसवाल
झासा ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं झासा हजारीबाग जिला इकाई के अध्यक्ष महेंद्र छोटन उरांव ने कहा कि, 18 सितंबर को सदर सीओ आशुतोष के साथ कथित दुर्व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया था। मामले में आवेदन दिए जाने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर संघ ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है।
काला बिल्ला लगाकर विरोध जताना इसी आंदोलन का पहला चरण बताया गया है। संघ ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। इसके आगे आंदोलन को लेकर संघ की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार कदम उठाए जाने की बात कही गई है।
also read : रांची जिले में सरकारी राशन का लाभ लेने में बड़ा फर्जीवाड़ा, 6556 परिवारों से होगी पाई-पाई की वसूली





