1963 से चली आ रही है दुर्गोत्सव की परंपरा, इस वर्ष 50 फीट ऊंचे भव्य पंडाल और आकर्षक विद्युत सज्जा होंगे मुख्य आकर्षण
रांची:  छप्पन सेट स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की नई कमिटी का विस्तार किया गया है।
समिति में आलोक कुमार दूबे को मुख्य संरक्षक तथा गौतम कुमार दूबे (गोपी) को अध्यक्ष बनाया गया है। समिति की ओर से इस वर्ष भी दुर्गोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप में आयोजित करने की तैयारियां की जा रही हैं। कोलकाता के कारीगरों द्वारा 50 फीट ऊंचे भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, कोलकाता की टीम आकर्षक विद्युत सज्जा कर रही है, जिसमें राक्षस के मुंह से आग निकलने का विशेष दृश्य श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा।
समिति के अध्यक्ष गौतम कुमार दूबे ने बताया कि छप्पन सेट में दुर्गा पूजा की शुरुआत वर्ष 1963 में सरकारी कर्मचारियों द्वारा की गई थी। तब से यह परंपरा निरंतर चली आ रही है। उन्होंने कहा कि यहां से सेवानिवृत्त हो चुके या दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके कर्मचारी भी दुर्गोत्सव के अवसर पर पूजा देखने और मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। यह आयोजन वर्षों से लोगों की आस्था, आपसी जुड़ाव और सामाजिक एकता का प्रतीक बना हुआ है।
कल रविवार को निकलेगी कलश यात्रा 
उन्होंने बताया कि कल प्रातः 7 बजे छप्पन सेट मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा गोरखा चौक और राजेंद्र चौक होते हुए बटन तालाब पहुंचेगी, जहां कलश में जल भरने के बाद श्रद्धालु वापस मंदिर परिसर लौटेंगे। इसके पश्चात विधि-विधान से कलश स्थापना की जाएगी।

समिति की विस्तारित कमिटी में ये है शामिल

मुख्य संरक्षक: आलोक कुमार दूबे, अध्यक्ष: गौतम कुमार दूबे (गोपी) संरक्षक: सिद्धार्थ शंकर, गोपाल तिवारी, कमलेश कुमार, कन्हैया (फंटूश) सिन्हा, अमरेश कुमार मंटू एवं चंदन कुमार। उपाध्यक्ष: रिंकू शर्मा, आलोक कुमार, विवेक सिंह, भोलू कुमार, दिलीप पांडेय, विजय गुप्ता, निखिल एवं जे. डी. गुरुंग।
सचिव: रितेश कुमार सिंह (विस्की), सह सचिव:अश्विन कुमार, दीपक ठाकुर, अमोल कुमार, अजय थापा एवं महेंद्र प्रसाद।संयोजक: पंकज तिवारी,कोषाध्यक्ष: शशि गोलू,  मीडिया प्रभारी (स्वतंत्र प्रभार): मेहुल दूबे एवं नीरज कुमार, विशेष आमंत्रित सदस्य: अर्जुन क्षेत्री, जीवन, पप्पू तिवारी, राकेश वर्मा, काली पांडेय, मदन एवं सुभाष सोनार, भंडार प्रभारी: अमोल कुमार। पुजारी: उदय शंकर मिश्रा एवं मनीष कुमार दूबे
पूजा प्रभारी: कमलेश झा।

also read : साहिबगंज जिले में रेलवे सुरक्षा बल ने चलती ट्रेन से पकड़ा बांग्लादेशी युवक