झारखंड के चार शहरों में जल्द शुरू होगी प्रीमियम डाक डिलिवरी सेवा

रांची। डाक विभाग झारखंड के चार प्रमुख शहरों- रांची, धनबाद, जमशेदपुर और बोकारो में अपनी नई प्रीमियम डाक डिलीवरी सेवा शुरू करने की तैयारी में है। इसके लिए विभाग ने डाक निदेशालय को प्रस्ताव भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही इन शहरों के लोगों को

रांची। डाक विभाग झारखंड के चार प्रमुख शहरों- रांची, धनबाद, जमशेदपुर और बोकारो में अपनी नई प्रीमियम डाक डिलीवरी सेवा शुरू करने की तैयारी में है।

इसके लिए विभाग ने डाक निदेशालय को प्रस्ताव भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही इन शहरों के लोगों को पहले से अधिक तेज सुरक्षित और समयबद्ध आधारित डाक सेवा उपलब्ध होगी।

देश के बड़े शहरों में सफल रही नई सेवा

डाक विभाग ने इस प्रीमियम सेवा की शुरुआत मार्च 2026 में देश के 6 महानगरों- दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में की थी। विभाग के अनुसार, वहां इस सेवा को ग्राहकों का अच्छा प्रतिसाद मिला, जिसके बाद अब इसे दूसरे राज्यों के प्रमुख शहरों तक विस्तार देने की योजना बनाई गई है।

नई प्रीमियम डिलीवरी सेवा को आधुनिक तकनीक से जोड़ा गया है। इसके तहत ग्राहकों को पार्सल या महत्वपूर्ण दस्तावेज की बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक एसएमएस अलर्ट, ऑनलाइन ट्रैकिंग और रियल टाइम स्टेटस अपडेट की सुविधा मिलेगी।इससे ग्राहक अपने पार्सल की हर गतिविधि पर नजर रख सकेंगे और डिलीवरी की सटीक स्थिति जान सकेंगे।

डाक विभाग का कहना है कि इस सेवा का उद्देश्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों और जरूरी पार्सल की तेज सुरक्षित और समयबुद्ध डिलीवरी सुनिश्चित करना है। नई व्यवस्था से डाक वितरण प्रणाली अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनेगी, जिससे ग्राहकों का अनुभव भी बेहतर होगा।

मंजूरी मिलते ही झारखंड में होगी शुरुआत

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, प्रस्ताव फिलहाल मंजूरी के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही रांची, धनबाद, जमशेदपुर और बोकारो में इस प्रीमियम सेवा की शुरुआत कर दी जाएगी। इसके बाद इन शहरों के लोग आधुनिक तकनीक से लैस डाक सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *