रांची : पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर पीएम मोदी के दो प्रशंसकों ने अपनी कला के जरिए जन्मदिन को बेहद खास और अनोखे अंदाज में मनाया। दोनों कलाकारों ने शहर के प्रमुख अल्बर्ट एक्का चौक पर सड़क किनारे रेत (सैंड) की मदद से पीएम मोदी की बेहद बारीकी से खूबसूरत कलाकृति तैयार की।
Read More : सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में उमड़ी भीड़, CM हेमंत ने दी श्रद्धांजलि
सैंड आर्ट देखने के लिए रुकी लोगों की भीड़
सामान्य तौर पर सैंड आर्ट की तस्वीरें नदियों या समुद्र तटों पर देखने को मिलती हैं, लेकिन शहर के मुख्य चौराहे पर बनी इस सैंड आर्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। राहगीर और स्थानीय लोग इस कलाकृति को देखने के लिए रुकते नजर आए और कलाकारों के हुनर की सराहना की। कलाकारों ने बताया कि पीएम मोदी के जन्मोत्सव को खास बनाने के लिए उन्होंने सैंड आर्ट का सहारा लिया, जिसे तैयार करने में काफी समय और मेहनत लगी।
#WATCH: PM मोदी का जन्मदिन देशभर में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रांची के मेन रोड स्थित सर्जना चौक पर BJP कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह ने PM की तस्वीर बनवाई, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। लोग कलाकार की कलाकृति की सराहना करते हुए PM को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। pic.twitter.com/Q8KRRiwTJC
— JH LIVE (@jhliveonline) September 17, 2026
स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने की सराहना
अल्बर्ट एक्का चौक के दुकानदार राकेश कुमार और अन्य स्थानीय निवासियों ने कलाकारों की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि रेत से इतने सटीक रूप में चित्र उकेरना बहुत कठिन काम है। शहर के बीचोंबीच बनाई गई यह कलाकृति दिनभर लोगों के बीच कौतूहल और आकर्षण का केंद्र बनी रही।




