नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीत लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार एशियाड में महिला क्रिकेट का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी। पीएम ने कहा कि टीम का प्रदर्शन आत्मविश्वास, कौशल और शानदार टीमवर्क से भरा रहा। उन्होंने कहा कि यह जीत देशभर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी।
A splendid triumph for Indian cricket!
Heartiest congratulations to our Women’s Cricket Team on winning the Gold medal at the Asian Games. It was a commanding performance at the Games, marked by confidence, skill and wonderful teamwork.
This victory also brings India its first… pic.twitter.com/oZI9Uoyp6I
— PMO India (@PMOIndia) September 22, 2026
भारत ने 216 रन बनाए, श्रीलंका 69 पर ऑलआउट
फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में तीन विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने मुकाबला 147 रन से अपने नाम किया। भारत ने इससे पहले हांग्झू एशियन गेम्स में भी महिला क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता था। इस तरह टीम ने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। श्रीलंका ने रजत और पाकिस्तान ने कांस्य पदक हासिल किया।
पीएम मोदी के अलावा इन नेताओं ने भी दी बधाई
पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी भारतीय महिला टीम को बधाई दी। राजनाथ सिंह ने टीम के प्रदर्शन को शानदार बताते हुए कौशल और टीमवर्क की सराहना की। वहीं, मनसुख मांडविया ने महिला टी20 क्रिकेट फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने पर टीम को बधाई देते हुए इसे देश के लिए गर्व का पल बताया। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी टीम को बधाई दी और एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने पर खुशी जताई।




