स्मार्ट सिटी में टेलर की चपेट में आने से प्लंबर गंभीर, रिम्स में चल रहा इलाज

रांची: रांची स्मार्ट सिटी क्षेत्र में निर्माणाधीन अपोलो हॉस्पिटल के एक मालवाहक टेलर की चपेट में आने से एक प्लंबर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अज्जू के रूप में हुई है। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती

टेलर की चपेट

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: रांची स्मार्ट सिटी क्षेत्र में निर्माणाधीन अपोलो हॉस्पिटल के एक मालवाहक टेलर की चपेट में आने से एक प्लंबर गंभीर रूप से घायल हो गया।  घायल की पहचान अज्जू के रूप में हुई है। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

also read : केनरा बैंक लूट से लेकर मरीन ड्राइव गोलीकांड तक, DGP ने जमशेदपुर पुलिस से मांगा कार्रवाई का हिसाब

जानकारी के अनुसार, अज्जू गौतम हॉस्पिटल एंड कॉलेज (GMCH) के गेट पर प्लंबर के रूप में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान निर्माण कार्य में लगे एक मालवाहक टेलर की चपेट में आ गए।  हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद घायल के परिजनों ने अपोलो हॉस्पिटल और गौतम हॉस्पिटल प्रबंधन पर इलाज की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का आरोप लगाया है।  परिजनों का कहना है कि हादसा ड्यूटी के दौरान हुआ है, ऐसे में घायल के इलाज की जिम्मेदारी संबंधित प्रबंधन को लेनी चाहिए।  परिजनों ने प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई करने, घायल अज्जू को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और न्याय दिलाने की मांग की है।

also read : रांची में GAIL के सड़क कार्यों पर प्रशासन सख्त, दिए अहम निर्देश 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.