पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई काम में लापरवाही व अन्य विभागीय कारणों से की गई है. इस कार्रवाई की पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है।
also read : केनरा बैंक लूट से लेकर मरीन ड्राइव गोलीकांड तक, DGP ने जमशेदपुर पुलिस से मांगा कार्रवाई का हिसाब
संतोष कुमार के निलंबन के बाद बिरसानगर थाना क्षेत्र की पुलिसिंग और विधि-व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को अस्थायी रूप से थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। संबंधित अधिकारी अब थाना क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था की निगरानी करेंगे। इसके साथ ही लंबित मामलों की समीक्षा और नियमित पुलिसिंग के कार्यों को भी आगे बढ़ाएंगे।
also read : सिल्ली अंचल कार्यालय में ACB का छापा, 50 हजार लेते अमीन पकड़ा
हालांकि, संतोष कुमार के निलंबन की ठोस वजह पुलिस विभाग की ओर से फिलहाल आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उनके कार्यों और विभागीय स्तर पर सामने आए विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की जा रही है। एसएसपी की इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में कार्यप्रणाली और अनुशासन को लेकर सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।
also read : गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर तंबाकू का सेवन नहीं करने को लेकर कर्मचारियों ने ली शपथ





