रांची में GAIL के सड़क कार्यों पर प्रशासन सख्त, दिए अहम निर्देश

रांची : GAIL की ओर से रांची में किए जा रहे सड़क और पाइपलाइन संबंधी कार्यों को लेकर जिला प्रशासन ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। DC मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर SDO सदर कुमार रजत की अध्यक्षता में GAIL के अधिकारियों और संबंधित संवेदकों के

GAIL
SDO सदर की अध्यक्षता में हुई बैठक

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : GAIL की ओर से रांची में किए जा रहे सड़क और पाइपलाइन संबंधी कार्यों को लेकर जिला प्रशासन ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। DC मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर SDO सदर कुमार रजत की अध्यक्षता में GAIL के अधिकारियों और संबंधित संवेदकों के साथ बैठक हुई। बैठक में सड़क कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा, काम पूरा होने के बाद सड़क की पूर्व स्थिति बहाल करने और परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा करने को लेकर निर्देश दिए गए।

Read More : कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर झारखंड के राज्यपाल और सीएम ने दी प्रतिक्रिया

काम पूरा होने के बाद सड़क पहले जैसी करने का निर्देश

SDO सदर कुमार रजत ने GAIL के अधिकारियों और संबंधित कॉन्ट्रैक्टरों को निर्देश दिया कि सड़क पर किसी भी तरह का काम पूरा होने के बाद उसकी स्थिति को पूर्ववत करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि काम शुरू होने से पहले सड़क की जो स्थिति थी, कार्य समाप्त होने के बाद उसे उसी स्थिति में बहाल किया जाना चाहिए। इससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी।

गड्ढे भरने और आवागमन सुगम रखने पर जोर

CO ने सड़क पर काम के दौरान किए गए गड्ढों को कार्य पूरा होने के बाद तत्काल भरने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क को समतल और आवागमन योग्य बनाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण या पाइपलाइन संबंधी कार्यों के कारण आम लोगों को लंबे समय तक आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए। संबंधित संवेदकों को काम की गुणवत्ता और सड़क की स्थिति बहाल करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैरेकेडिंग और सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी

बैठक में कार्यस्थल पर अनिवार्य रूप से उचित बैरेकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया। वाहनों और पैदल यात्रियों के सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक इंतजाम करने को भी कहा गया। SDO ने सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने और किसी भी तरह की दुर्घटना की संभावना को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

NHAI और RCD से समन्वय के निर्देश

बैठक में GAIL के अधिकारियों को NHAI और पथ निर्माण विभाग (RCD) के संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने कहा कि विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल से परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जा सकेगा। अनुमंडल पदाधिकारी सदर ने संबंधित अधिकारियों और संवेदकों को परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाना जरूरी है। अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी करने और निर्धारित सुरक्षा मानकों के साथ प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.