रांची की 305 पंचायतों में पौधारोपण, आजीविका के लिए कई पहल

रांची : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत रांची जिले में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, कृषि विकास, महिला सशक्तीकरण और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों की 305 ग्राम पंचायतों में पौधारोपण किया गया। इसके अलावा किसानों

पौधारोपण

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत रांची जिले में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, कृषि विकास, महिला सशक्तीकरण और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों की 305 ग्राम पंचायतों में पौधारोपण किया गया। इसके अलावा किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया और ग्रामीण महिलाओं व जरूरतमंद परिवारों को आजीविका से जुड़ी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए 26 नवंबर तक विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।

Read More : पलामू में राहुल दुबे गैंग के चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

305 ग्राम पंचायतों में हुआ पौधारोपण

स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत जिले की सभी 305 ग्राम पंचायतों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंचायत भवन, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, तालाब और सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाए गए। पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी स्थानीय समूहों को सौंपी गई। आम लोगों से स्वच्छ हवा और हरित गांव के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई। इसी क्रम में बेड़ो प्रखंड की केशा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के एक लाभुक के नवनिर्मित घर में गृह प्रवेश कार्यक्रम हुआ। पक्का आवास मिलने से लाभुक परिवार में खुशी का माहौल रहा।

विद्यार्थियों को बताई गई झारखंड की गौरव गाथा

जिले के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को झारखंड के इतिहास, महापुरुषों, आंदोलनकारियों और राज्य स्थापना की कहानी से परिचित कराया गया। रजत जयंती वर्ष के साथ राज्य की समृद्ध विरासत और संस्कृति की जानकारी भी दी गई। इस दौरान क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन कर छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई। कृषि विभाग की ओर से सोनाहातू प्रखंड की दुलमी पंचायत में राज्य स्थापना पखवाड़ा सह खेत बचाओ अभियान और एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (कृषोन्नति योजना) के तहत दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम बेहराजरा के सचिव स्वामी सुशीलानंद महाराज और प्रखंड तकनीकी प्रबंधक दीनानाथ भगत ने प्रशिक्षण दिया। किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, मिट्टी जांच और बीजोपचार की जानकारी दी गई। इसके अलावा बीजामृत, जीवामृत, निमास्त्र, अग्न्यास्त्र, ब्रह्मास्त्र और दशपर्णी अर्क बनाने व इस्तेमाल करने की विधि बताई गई। छाछ के माध्यम से कीट और बीमारियों पर नियंत्रण की जानकारी भी दी गई।

JSLPS की पहल से ग्रामीण आजीविका को मिलेगा बढ़ावा

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), रांची की ओर से जिले के सभी प्रखंडों में ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तीकरण, कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कई गतिविधियां चलाई जा रही हैं।

  • मटर बीज और पोषण वाटिका किट: बुंडू प्रखंड के दलकीडीह गांव में 16 किसानों को मटर बीज और पोषण वाटिका किट दी गई। इसका उद्देश्य पोषण आधारित खेती को बढ़ावा देना और ग्रामीण परिवारों की खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

  • समावेशी आजीविका योजना: दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राहे प्रखंड में 1,000 अति गरीब परिवारों का चयन किया गया है। इनमें 790 अनुसूचित जनजाति, 103 अनुसूचित जाति, 100 अन्य पिछड़ा वर्ग और 7 सामान्य वर्ग के परिवार शामिल हैं। अब तक 719 परिवारों को 1,500 रुपये प्रति परिवार की दर से उपभोग सहायता अनुदान और 805 परिवारों को किचन गार्डन किट दी गई है।

  • बकरी टीकाकरण: जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 425 बकरियों का टीकाकरण किया गया।

  • SHG और VO शिविर: स्वयं सहायता समूहों के वित्तीय लेन-देन और ग्राम संगठनों की कार्यप्रणाली मजबूत करने के लिए SHG Cut-off और VO Transaction शिविर लगाए गए।

  • सामुदायिक निवेश निधि: कांके प्रखंड के नेवरी क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) को 32 लाख रुपये की सामुदायिक निवेश निधि दी गई।

  • EC-2 बैठकें: सोनाहातू प्रखंड के उज्ज्वला ग्राम संगठन (बैंकू) और राहे प्रखंड के कंकट्टा एवं सताकी ग्राम संगठनों में EC-2 बैठकें हुईं।

  • आधार आधारित e-KYC: अभियान के तहत लगभग 1,506 लाभार्थियों का e-KYC पूरा किया गया।

JSLPS का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं, किसानों और वंचित परिवारों को आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और सामुदायिक संस्थाओं को मजबूत बनाना है।

26 नवंबर तक बिजली समस्या समाधान के लिए शिविर

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के अवसर पर विद्युत आपूर्ति अंचल, रांची की ओर से 26 नवंबर तक विभिन्न इलाकों में विशेष जन समस्या निवारण शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उपभोक्ता नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन, बिल में सुधार, बिल नहीं मिलने, मोबाइल नंबर अपडेट कराने, खराब ट्रांसफॉर्मर और बिजली पोल से जुड़ी समस्याओं के लिए शिविर में पहुंच सकते हैं। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होंगे।

शिविरों का स्थान और तारीख :

तारीखशिविर स्थल
18 नवंबरपुंदाग विद्युत शक्ति उपकेंद्र, कोकर ग्रामीण उपकेंद्र, कुचु पंचायत भवन, रातू रोड कार्यालय
19 नवंबरसर्वर उपकेंद्र, डोरंडा (कुसई कॉलोनी), न्यू कैपिटल (टकरगांव), लालपुर कार्यालय, सुरसू, ईटकी
20 नवंबररांची पॉलिटेक्निक, पहाड़ी न्यू मार्केट एरिया, मोरहाबादी, नेवरी, ब्रांबे, खूंटी कार्यालय
21 नवंबरसैनिक मार्केट, तुपुदाना, पिठोरिया, कोकर, चान्हो
22 नवंबरसेवा सदन, चुटिया पावर हाउस चौक, बुढ़मू
23 नवंबरअशोक नगर, एचईसी कार्यालय, हुसिर, जानुमपीड़ी, बोबेरा
24 नवंबरजगन्नाथ सिंह मैदान, चान्हो, खूंटी कार्यालय
25 नवंबरचंदरी, करकट्टा, तेमार, रातू रोड, अड़की
26 नवंबरहरमू, तुपुदाना, कचहरी, कोकर, बुंडू, खलारी, कर्रा

विद्युत आपूर्ति अंचल ने उपभोक्ताओं से निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है।

स्वच्छता जागरूकता और चापाकल मरम्मत अभियान

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से जिले में स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही खराब चापाकलों की मरम्मत भी की जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के माध्यम से रांची जिला प्रशासन पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, कृषि विकास, आजीविका और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *