गोपाष्टमी पर रांची में सांस्कृतिक आयोजन, विजेता बच्चों को किया सम्मानित

रांची : गोपाष्टमी महोत्सव के अवसर पर रांची गौशाला न्यास की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच की रांची समर्पण शाखा ने सांस्कृतिक आयोजन किया। हरमू रोड स्थित रांची गौशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के बीच चित्रकला और नृत्य प्रतियोगिता कराई

गोपाष्टमी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : गोपाष्टमी महोत्सव के अवसर पर रांची गौशाला न्यास की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच की रांची समर्पण शाखा ने सांस्कृतिक आयोजन किया। हरमू रोड स्थित रांची गौशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के बीच चित्रकला और नृत्य प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने किया। इस दौरान समर्पण शाखा की महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Read More : पलामू में राहुल दुबे गैंग के चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

चित्रकला और नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम के तहत आयोजित चित्रकला और नृत्य प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। इसके साथ ही भारतीय संस्कृति, परंपराओं और गौ माता के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान की भावना को बढ़ावा देना भी आयोजन का उद्देश्य रहा।

शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ आयोजन

शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को समर्पण शाखा की महिलाओं का सहयोग मिला। सभी के उत्साहपूर्ण सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसकी जानकारी मारवाड़ी युवा मंच की रांची समर्पण शाखा की मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *