रांची में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, नई रेट जारी

रांची : झारखंड में वाहन चालकों को महंगाई का एक और झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 38 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। ईंधन के नए दाम 3 सितंबर 2026 की सुबह से ही प्रभावी हो

पेट्रोल-डीजल
साकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : झारखंड में वाहन चालकों को महंगाई का एक और झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 38 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। ईंधन के नए दाम 3 सितंबर 2026 की सुबह से ही प्रभावी हो गए हैं। इस वृद्धि के बाद राजधानी रांची सहित राज्य भर में पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है।

Read More : कल्पना सोरेन परिवार संग पहुंची दशमफॉल, सुरक्षा में तैनात रहे जवान

रांची में अब क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम?

कीमतों में संशोधन के बाद राजधानी रांची में सामान्य पेट्रोल की कीमत बढ़कर 105.64 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल अब 100.87 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने इस मूल्य वृद्धि की पुष्टि करते हुए बताया कि तेल कंपनियों की ओर से नई दरों की जानकारी डीलरों को उपलब्ध करा दी गई थी, जिसके बाद 3 सितंबर सुबह से ही नई दरें लागू कर दी गई हैं।

एक्स्ट्रा प्रीमियम और एक्स्ट्रा Green पेट्रोल भी हुआ महंगा

सामान्य ईंधन के साथ-साथ अलग-अलग प्रीमियम श्रेणी के पेट्रोल के दामों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है :

  • एक्स्ट्रा प्रीमियम (Extra Premium): अब इसकी कीमत बढ़कर 114.55 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 114.17 रुपये प्रति लीटर थी।

  • एक्स्ट्रा ग्रीन (Extra Green): अब इसकी कीमत बढ़कर 106.37 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 105.99 रुपये प्रति लीटर थी।

झारखंड में पेट्रोल-डीजल की नई दरें (तालिका)

ईंधनपुरानी कीमतनई कीमत
पेट्रोल—₹105.64/लीटर
डीजल—₹100.87/लीटर
एक्स्ट्रा प्रीमियम₹114.17₹114.55/लीटर
एक्स्ट्रा ग्रीन₹105.99₹106.37/लीटर

आम जनता और वाहन चालकों की जेब पर पड़ेगा असर

पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों के बजट पर पड़ेगा। खासकर रोजाना अपने निजी वाहनों से लंबी दूरी तय करने वाले कामकाजी लोगों और व्यावसायिक परिवहन सेवाओं के संचालन खर्च में इजाफा होगा, जिससे आने वाले दिनों में माल ढुलाई और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम भी प्रभावित हो सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *