पलामू में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

पलामू : झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरंधर बीघा के पास बुधवार रात अज्ञात अपराधियों ने एक शातिर अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सिद्धार्थ नगर (जपला) निवासी ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह के रूप में हुई

पलामू
छोटू सिंह की गोली मारकर हत्या।

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू : झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरंधर बीघा के पास बुधवार रात अज्ञात अपराधियों ने एक शातिर अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सिद्धार्थ नगर (जपला) निवासी ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह के रूप में हुई है, जो हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर अज्ञात हमलावरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान शुरू किया है।

दर्जनों गंभीर मामलों में दर्ज था आपराधिक इतिहास

SP कपिल चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मृतक ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह का लंबा और पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, रंगदारी, जानलेवा हमला (धारा 307) और आबकारी अधिनियम समेत दर्जनों गंभीर मामले दर्ज थे। वह पिछले कुछ समय से जेल में बंद था और हाल ही में जमानत पर छूटकर बाहर आया था।

आपसी रंजिश और गैंगवार के कोण से जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या के पीछे के मुख्य कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी और आपराधिक गिरोहों के बीच वर्चस्व की जंग (गैंगवार) के कोण से मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही अपराधियों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *