कल्पना सोरेन परिवार संग पहुंची दशमफॉल, सुरक्षा में तैनात रहे जवान

रांची/बुंडू : सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी एवं गांडेय विधानसभा क्षेत्र से विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अपनी माताजी और परिजनों के साथ बुंडू प्रखंड स्थित प्रसिद्ध दशमफॉल जलप्रपात पहुंचीं। इस दौरान तमाड़ के स्थानीय विधायक विकास कुमार मुंडा और उनकी

कल्पना सोरेन
कल्पना सोरेन परिवार के साथ पहुंची दशमफॉल।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची/बुंडू : सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी एवं गांडेय विधानसभा क्षेत्र से विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अपनी माताजी और परिजनों के साथ बुंडू प्रखंड स्थित प्रसिद्ध दशमफॉल जलप्रपात पहुंचीं। इस दौरान तमाड़ के स्थानीय विधायक विकास कुमार मुंडा और उनकी धर्मपत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं। कल्पना सोरेन ने परिवार के साथ दशमफॉल में लगभग डेढ़ घंटे का समय बिताया और लगातार हो रही बारिश से निखरी जलप्रपात की मनोरम घटाओं का आनंद लिया। प्राकृतिक सुंदरता को करीब से निहारने के बाद उन्होंने वहां स्थानीय (देसी) जलपान का स्वाद भी चखा।

Read More : खूंटी में 20 से अधिक गोवंश को बजरंग दल ने रोका, दस्तावेज पर छोड़ा

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और परिजनों के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मौके पर बुंडू के अनुमंडल अधिकारी (SDO) मोहनलाल मरांडी, डीएसपी ओमप्रकाश, बुंडू थानेदार कुंदन कुमार सिंह के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखी।

बारिश के कारण सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बना दशमफॉल

रांची और आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण दशमफॉल अपने पूरे शबाब पर है। बारिश की वजह से जलप्रपात की खूबसूरती और अधिक बढ़ गई है, जिससे यह स्थान इन दिनों सैलानियों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। खराब मौसम और बारिश के बावजूद रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक जलप्रपात का नजारा देखने पहुंच रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *