रांची में पासवा का ‘एक छात्र-एक पौधा’ अभियान, यूके पब्लिक स्कूल में 200 पौधों का रोपण

पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के 50 लाख वृक्षारोपण अभियान के तहत सोमवार को रांची के बूटी स्थित यूके पब्लिक स्कूल में करीब 200 पौधे लगाए गए।
पासवा

रांची : पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के 50 लाख वृक्षारोपण अभियान के तहत सोमवार को रांची के बूटी स्थित यूके पब्लिक स्कूल में करीब 200 पौधे लगाए गए। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और पासवा के पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Read More : सीता सोरेन ने राज्यपाल से की मुलाकात, कहा- संथाल के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार

वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद विद्यालय की ओर से पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। कार्यक्रम में “एक छात्र-एक पौधा, हरित भविष्य की ओर एक कदम” का संदेश दिया गया।

‘एक छात्र-एक पौधा’ अभियान को मिलेगा बढ़ावा

पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि हर विद्यार्थी कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकेगा। यूके पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. अनु ने कहा कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि बच्चों को अपने घरों में पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

पौधों की देखभाल पर मिलेंगे अतिरिक्त अंक

डॉ. अनु ने बताया कि जो विद्यार्थी पौधों की देखभाल करते हुए समय-समय पर उनकी तस्वीरें प्रस्तुत करेंगे, उन्हें विद्यालय की आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया में 5 से 10 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। इसका उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी और व्यवहारिक सीख विकसित करना है। विद्यालय के डायरेक्टर रूपेश कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी सुरक्षा और संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। वहीं, पासवा के प्रवक्ता मेहुल दूबे ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य के कई अन्य विद्यालय भी इस अभियान से जुड़ेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *