रांची में ‘चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन, युवा पीढ़ी को वरिष्ठों के सम्मान का दिया संदेश

रांची : दिगंबर जैन पंचायत, रांची की ओर से रविवार को मारवाड़ी भवन में “चौपाल: नई सोच नई पहल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान को बढ़ावा देना और युवा पीढ़ी में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित

चौपाल

रांची : दिगंबर जैन पंचायत, रांची की ओर से रविवार को मारवाड़ी भवन में “चौपाल: नई सोच नई पहल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान को बढ़ावा देना और युवा पीढ़ी में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था। आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही और लगभग 2000 लोगों ने हिस्सा लिया।

Read More : झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने DGP को लिखा पत्र, PCR वैन और बॉडीगार्ड व्यवस्था पर उठाए सवाल

कार्यक्रम की शुरुआत आकाश सेठी और प्रतीक रारा द्वारा “दर्शनम देव देवस्य” मंगलाचरण से हुई। इसके बाद सारा सेठी ने पिता के सम्मान को समर्पित नृत्य प्रस्तुति दी। युवतियों ने रिश्तों की अहमियत, मां के स्नेह, पिता की प्रेरणा और पारिवारिक मूल्यों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मिला पारिवारिक मूल्यों का संदेश

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने एक साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। गीत, संगीत, नृत्य, चुटकुले और पारिवारिक संवाद के माध्यम से पीढ़ियों के बीच आपसी जुड़ाव और सम्मान का संदेश दिया गया। समाज की 50 से 55 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं ने भी सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।

आयोजन के दौरान समाज के विभिन्न परिवारों ने अपने वरिष्ठजनों का पादप्रक्षालन कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन “ऐ दिल लाया है बहार के साथ” गीत के साथ हुआ। आदि शक्ति बैंड और विशाल रारा की शास्त्रीय एवं श्रृंगार रस पर आधारित संगीत प्रस्तुतियां पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रहीं।

समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से माणिकचंद काला, टीकमचंद छाबड़ा, पूरणमल सेठी, श्रीमती गुलाबी देवी छाबड़ा, रेखा पांड्या, प्रमोद झांझरी, नरेंद्र पांड्या, नरेंद्र गंगवाल, अशोक काशलीवाल, उपाध्यक्ष संजय छाबड़ा, मंत्री जितेंद्र छाबड़ा, सह मंत्री मनोज काला, कोषाध्यक्ष प्रमोद झांझरी, भंडार मंत्री अजीत काला, मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव विनोद जैन सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

चौपाल की विस्तृत जानकारी कार्यक्रम संयोजक विनीता सेठी ने दी। कार्यक्रम की शुरुआत में मंत्री जितेंद्र छाबड़ा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी राकेश काशलीवाल ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *