गढ़वा में युवक से मारपीट का मामला, विधायक के साथ SP कार्यालय पहुंचा पीड़ित

गढ़वा : गढ़वा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ बीच सड़क मारपीट का मामला सामने आया है। घटना चेतना गांव के पास की बताई जा रही है। पीड़ित रुपम चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि घर से काम पर निकलने के दौरान

मारपीट

गढ़वा : गढ़वा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ बीच सड़क मारपीट का मामला सामने आया है। घटना चेतना गांव के पास की बताई जा रही है। पीड़ित रुपम चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि घर से काम पर निकलने के दौरान पहले से घात लगाए कुछ लोग दो मोटरसाइकिल से पहुंचे और उस पर हमला कर फरार हो गए।

Read More : झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने DGP को लिखा पत्र, PCR वैन और बॉडीगार्ड व्यवस्था पर उठाए सवाल

घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को मामले की जानकारी दी। इसके बाद विधायक पीड़ित को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित ने जमीन विवाद से जोड़ा मामला

मारपीट में घायल रुपम चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि शाहरुख नामक व्यक्ति के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि उसका पहले से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था। उसके अनुसार, उसकी जमीन पर मिट्टी के लिए खनन किया जा रहा था, जिसका उसने विरोध किया था। इसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट की गई।

विधायक ने सरकार पर लगाए आरोप, SP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने घटना को लेकर राज्य सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक अति पिछड़े समाज के युवक के साथ मारपीट की गई है और मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, गढ़वा के पुलिस अधीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि मारपीट का मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि घायल के शरीर पर चोट के निशान को देखते हुए संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *