देवघर सदर अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, श्रावणी मेला तैयारियों का लिया जायजा

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रविवार को देवघर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों का जायजा लिया।
इरफान अंसारी

देवघर : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रविवार को देवघर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकीय व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।

Read More : झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने DGP को लिखा पत्र, PCR वैन और बॉडीगार्ड व्यवस्था पर उठाए सवाल

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल प्रशासन से श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की होगी विस्तृत समीक्षा

निरीक्षण के बाद डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग श्रावणी मेला 2026 को लेकर पूरी तरह तैयार और सतर्क है। उन्होंने बताया कि सावन शुरू होने से पहले विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा कर अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस, बाइक एम्बुलेंस, विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम, नर्सिंग स्टाफ, जीवनरक्षक दवाइयां, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और मेडिकल कैंप उपलब्ध रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता दी जा सके।

अस्पताल प्रशासन को दिए आवश्यक निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रावणी मेला 2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से बेहतर बनाने के लिए हर आवश्यक कदम उठा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *