राहगीर से मोबाइल छिनतई के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

रांची: राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के हरमू रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के सामने राहगीर से मोबाइल छिनतई के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिंदपीढ़ी निवासी मो. कैफ अली उर्फ मो. कैफ (24) के रूप में

आरोपी गिरफ्तार

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी के  सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के हरमू रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के सामने राहगीर से मोबाइल छिनतई के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  आरोपी की पहचान हिंदपीढ़ी निवासी मो. कैफ अली उर्फ मो. कैफ (24) के रूप में हुई है।

also read :रोशिबिना देवी ने रचा इतिहास, तीन एशियन गेम्स में तीन पदक जीतने वाली पहली भारतीय वुशु खिलाड़ी

जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर की रात करीब 10:10 बजे सूचना मिली कि हरमू रोड विशाल मेगा मार्ट के सामने एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति राहगीर से मोबाइल छीनकर रातू रोड की ओर भाग गया है।  सूचना मिलते ही सुखदेवनगर थाना की गश्ती टीम ने बाइक सवार का पीछा किया और रानी सती मंदिर गली के पास उसे पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने 23 सितंबर की रात हरमू रोड से मोबाइल छीना था।  वहीं, जिस मोटरसाइकिल से वह वारदात को अंजाम दे रहा था, उसके बारे में पूछताछ में उसने बताया कि 22 सितंबर की सुबह हिंदपीढ़ी के झुमका मोहल्ला स्थित बच्चा कब्रिस्तान के पास से बाइक चोरी की थी।

also read :पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित SIT पूरी तरह समाप्त, 3 डीएसपी मूल विभाग भेजे गए

पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ रांची के अलग-अलग थानों में पहले से छिनतई, चोरी और अन्य मामलों से जुड़े कुल सात केस दर्ज हैं।  इनमें डोरंडा, लोअर बाजार, सुखदेवनगर, लालपुर, बरियातू, अरगोड़ा और कोतवाली थाना के मामले शामिल हैं. इस संबंध में सुखदेवनगर थाना मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

also read : ट्रांसपोर्ट नगर के शीघ्र संचालन एवं आवंटन प्रक्रिया को लेकर चैंबर ने परिवहन सचिव से की मुलाकात

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.