रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज गरुवार को धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी, रांची स्थित राज्य सरकार की मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचकर दीपिका पांडेय की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर नम आंखों से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।



