रथ यात्रा के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव ने की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

रांची। रथ यात्रा के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने भगवान श्रीजगन्नाथ की पूजा-अर्चना में श्रद्धापूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया, भगवान श्रीजगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की आरती उतारी तथा

रांची। रथ यात्रा के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने भगवान श्रीजगन्नाथ की पूजा-अर्चना में श्रद्धापूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया, भगवान श्रीजगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की आरती उतारी तथा पारंपरिक रूप से रथ खींचकर अपनी श्रद्धा अर्पित की।

इस अवसर पर श्री दूबे ने भगवान श्रीजगन्नाथ से झारखंड राज्य एवं देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सेवा, भाईचारे और मानव कल्याण का संदेश देने वाला महापर्व है। भगवान जगन्नाथ की कृपा से समाज में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो तथा राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करे, यही उनकी प्रार्थना है।

उन्होंने प्रदेशवासियों को रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *