नई दिल्ली : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस उनके घर ‘मन्नत’ के बाहर जुटे। बताया जा रहा है कि शाहरुख ने देर रात ताज होटल में परिवार और दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया।
Read More : सरला बिरला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने गुजरात-मुंबई का शैक्षणिक भ्रमण किया
बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद दिखी पहली झलक
शाहरुख खान के एक फैन पेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उनका वीडियो शेयर किया है। इसमें शाहरुख पार्टी के बाद अपनी कार में बैठते नजर आ रहे हैं। कार में बैठने से पहले उन्होंने फैंस की ओर हाथ हिलाया और फ्लाइंग किस दी। इस दौरान वह कैजुअल कपड़ों में थे और सिर पर बीनी पहने हुए थे। शाहरुख की एक झलक पाकर फैंस खुश हो गए।
And finally the birthday boy himself, a little wave, and a whole lot of happiness ❤️
Happy birthday KING KHAN! 👑
#HappyBirthdaySRK #King #ShahRukhKhan https://t.co/enF2qZ7wKb
— Shah Rukh Khan Warriors FAN Club (@TeamSRKWarriors) November 2, 2026
‘मन्नत’ के बाहर फैंस के लिए छोड़ा संदेश
जन्मदिन के मौके पर शाहरुख के घर ‘मन्नत’ के बाहर लगे बोर्ड पर उनका हाथ से लिखा एक नोट भी दिखाई दिया। इसमें उन्होंने फैंस की शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद दिया। नोट में लिखा था, “आप सभी की शुभकामनाओं और प्यार के लिए थैंक्यू। मैं भी आप सभी को ढेर सारा प्यार भेजता हूं।” इसके आखिर में उन्होंने लिखा, “ढेर सारा प्यार और एक बड़ा सा हग।”
‘किंग’ के गाने से दिया फैंस को तोहफा
शाहरुख ने जन्मदिन पर अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ का गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज कर फैंस को तोहफा दिया। अरिजीत सिंह, एड शीरन और मधुबंती की आवाज वाले इस गाने में शाहरुख और दीपिका पादुकोण रोमांस करते नजर आते हैं। गाने में फिल्म के एक्शन की झलक भी दिखाई गई है।
तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ‘किंग’ के जरिए शाहरुख खान तीन साल के अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। उन्हें आखिरी बार राजकुमार हिरानी की 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘डंकी’ में देखा गया था। ‘किंग’ में शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने ‘पठान’ में साथ काम किया था, जिसने दुनिया भर में 1,050 करोड़ रुपये की कमाई की थी।



