नंदिनी डैम के पास हथियार दिखाकर युवक से कराए ₹3,500 ट्रांसफर,3 युवकों को लिया पुलिस ने हिरासत में

लोहरदगा: भंडरा थाना क्षेत्र के नंदिनी डैम के पास हथियार के बल पर एक युवक से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच युवकों ने एक युवक को देसी कट्टा दिखाकर रुपये देने के लिए दबाव बनाया। also read

नंदिनी डैम

अपनी भाषा में पढ़ें

लोहरदगा: भंडरा थाना क्षेत्र के नंदिनी डैम के पास हथियार के बल पर एक युवक से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच युवकों ने एक युवक को देसी कट्टा दिखाकर रुपये देने के लिए दबाव बनाया।
नकद पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने कथित तौर पर QR कोड के जरिए युवक से ₹3,500 ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। बाद में युवक ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पैसे वापस करने की गुहार लगाई, जिसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर ₹2,500 वापस कर दिए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद भंडरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मारुति 800 कार जब्त की है। कार में सवार तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
बताया गया कि भीठा गांव निवासी लालदेव उरांव का पुत्र सुमित उरांव अपनी मोटरसाइकिल धोने के लिए नंदिनी डैम गया था। वह डैम के पास अकेला था, तभी पांच युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने हथियार दिखाकर उससे रुपये की मांग की।
सुमित ने जब नकद पैसे नहीं होने की बात कही, तो आरोपियों ने कथित तौर पर QR कोड के जरिए ऑनलाइन भुगतान करने को कहा। इसके बाद उससे ₹3,500 ट्रांसफर कराए गए। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *